ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीपीपल के पौधे लगाने के साथ शुरू हुआ पौधरोपण का महाअभियान

पीपल के पौधे लगाने के साथ शुरू हुआ पौधरोपण का महाअभियान

बस्ती। निज संवाददाता प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग व...

पीपल के पौधे लगाने के साथ शुरू हुआ पौधरोपण का महाअभियान
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीSun, 04 Jul 2021 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। निज संवाददाता

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग व जिले की नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीना ने रविवार को ग्राम आसपुर वन विहार बस्ती में आयोजित वन महोत्सव/स्मृति वाटिका स्थापना के अवसर पर देववृक्ष पीपल के पौधे को रोपित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव के साथ डीएम सौम्या अग्रवाल ने नीम, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कटहल, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार शाक्य ने महोगनी का पौधा रोपित किया। वन महोत्सव में सदर विधायक दयाराम चौधरी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने भी पौधरोपण किया। श्रीमती विश्वप्रभा पांडेय ने एक पौधा कोरोना से मृत अपने पति की स्मृति में लगाया।

वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत रविवार को सुबह छह बजे हुई। शाम को छह बजे तक चले 12 घंटे के कार्यक्रम में जिले के 28 विभागों ने कुल 27 लाख 28 हजार 693 पौधों की रोपाई किया। जबकि बस्ती जिले को शासन ने 32 लाख 99 हजार 870 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया था। बचे हुए 5 लाख 60 हजार 599 पौधे इसी जुलाई महीने में रोपे जाएंगे।

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में नोडल अधिकारियों को कर्मचारियों के सहयोग से पौधों का जियो टैगिंग करवाना है। प्रत्येक नोडल अधिकारी से कहा गया था कि वह प्रात: सात बजे से प्रति घंटा पौधरोपण प्रगति की सूचना प्रभागीय वन अधिकारी के कमांड सेंटर को उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक घंटे सूचना उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाएगी जिसे प्रदेश स्तरीय कमांड सेंटर को फॉरवर्ड की जाएगी।

मुख्य वन संरक्षक वीके चोपड़, वन संरक्षक आनन्द प्रकाश पाठक, डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, बीएसए जगदीश कुमार शुक्ल, अनिल कुमार पांडेय, दिनेश कुमार नायक, मनीष कुमार, राजकुमार, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, उपायुक्त खाद्य एवं रसद सत्येन्द्र कुमार, डीएसओ रमन मिश्र, स्टाम्प एआईजी मनोज कुमार शुक्ला, आरएमओ राजीव मिश्र, उपायुक्त मनरेगा इन्द्रपाल सिंह यादव, सब रजिस्ट्रार जितेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा मानवीय समाज की सुरक्षा

बस्ती। वन महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने शिवाकालोनी स्थित नवनिर्मित पार्क में पौधारोपण कर नगरीय क्षेत्र में अभियान की शुरूआत की। श्रीमती मिश्रा ने वार्ड वासियों को कार्यक्रम का महत्व समझाया और सभी से पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा मानवीय समाज की सुरक्षा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए। ईओ अखिलेश त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, राजकुमार लाल, अजय तिवारी, संतोष शुक्ला, सतीश सोनकर, रामू पाठक, पप्पू भईया, लवकुश चौबे, संदीप शुक्ला, सफाई नायक मो. रियाज अहमद, श्याम लाल गौड़, मो. अहमद, आशुतोष मिश्रा, राघवेन्द्र कुमार नायक, सचिदानंद सिंह, कमल सिंह, विमल सिंह, पंकज चौधरी, प्रतीक पांडेय, अमित पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोरोना से प्राण गंवाने वाले शिक्षकों को किया याद

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के संयोजन में रविवार को वन विहार के निकट कोरोना से प्राण गंवाने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों की स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें नमन किया गया। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने पौधरोपण करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित होकर प्राण गंवाने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों के हितों के प्रति सरकार गंभीर है। शिक्षकों ने विधायक दयाराम से आग्रह किया कि मृतक आश्रित नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि सात जुलाई को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यशाला में समस्याओं पर विचार किया जाएगा। दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, रजनीश यादव, शेषनाथ, शिव प्रकाश सिंह, वीपी आनंद, सरोज सिंह, सत्या पांडेय, कुलदीप सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव के साथ ही कोरोना से प्राण गंवाने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के परिजन संगीता देवी, कल्पना श्रीवास्तव, पतरू, प्रदीप यादव, बिन्दू देवी, वजहुल कमर, अमित पांडेय, इन्द्रावती देवी आदि शामिल रहे।

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

भानपुर। नगर पंचायत कार्यालय भानपुर के आह्वान पर क्षेत्र के युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। भाजपा नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। आनंद शुक्ल, अंकित त्रिपाठी, अविनाश मिश्र मंचल, मुकेश सिंह, अमिताभ द्विवेदी, प्रिंस पांडेय, प्रमोद प्रजापति, प्रदीप पांडेय, आशुतोष शुक्ल, जूनियर निषाद ने भी पौधा लगाया। वहीं पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत एक स्वयंसेवी संस्था ने 151 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष निखिल गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, अजय कुमार, अर्जुन कुमार चौधरी, आनन्द शुक्ल, मनीष कुमार पाल, विवेक शुक्ल, सौरभ मिश्र आदि मौजूद रहे।

इन्होंने भी किया पौधरोपण

आसपुर वन विहार में खाद्य एवं रसद विभाग के उपायुक्त सत्येंद्र कुमार, आरएमओ राजीव कुमार मिश्र, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, डीएसओ रमन मिश्र, उप प्रभागीय वन अधिकारी एके पांडेय, डिप्टी वन रेंजर राजकुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार वर्मा व आनंद श्रीवास्तव आदि ने भी पौधरोपण किया। दूसरी तरफ किसान पीजी कालेज बस्ती में प्राचार्य डा. रघुवंश मणि त्रिपाठी, डा. शिवेंद्र मोहन पांडेय, डा. प्रदीप श्रीवास्तव और केके मिश्र, नलकूप विभाग में एक्सईएन लालचंद, सहायक अभियंता सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ सहायक रीना सिंह के अलावा, 'उम्मीद एक विश्वास' वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष निखिल गुप्ता आदि ने पौधे रोपित किए।

इन विभागों ने भी रोपे इतने पौधे

बस्ती। पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को वन विभाग ने 9 लाख 5 हजार, पर्यावरण विभाग ने 83 हजार 300, औद्योगिक विकास विभाग ने 5800, नगर विकास ने 11 हजार 900, पीडब्ल्यूडी ने 5100, जल शक्ति ने 5100, रेशम विभाग ने 19300, कृषि विभाग ने 196600, पशुपालन ने 3900, सहकारिता ने 4800, उर्जा ने 3100, माध्यमिक शिक्षा ने 7448, बेसिक शिक्षा ने 7447, उच्च शिक्षा ने 4250, पाॅलिटेक्निक ने 170, श्रम विभाग ने 900, स्वास्थ्य विभाग ने 23066, आरटीओ ने 400, रोडवेज ने 500, रेलवे व रक्षा ने 12600, उद्यान ने 131800, गृह विभाग ने 2900 व बस्ती विकास प्राधिकरण ने 850 पौधे रोपित किए। शेष 15 प्रतिशत पौधों की रोपाई यह विभाग वर्षाकाल में पूरा करेंगे।

'स्मृति वन' हुए कोविड से मृत व्यक्तियों के नाम

बस्ती। इस बार पौधरोपण अभियान की यह विशेषता रही कि कोरोना काल को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्मृति वन की स्थापना का निर्देश शासन ने दिया था। डीएफओ नवीन कुमार शाक्य के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी और डीसी मनरेगा के सहयोग से इसे स्थापित किया गया है। इस स्मृति वन का नामकरण कोरोना से मृत हुए व्यक्ति के नाम पर हुआ है। अगर गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है तो उसका नामकरण संबंधित ग्राम पंचायत के नाम पर किया गया है। रेंज स्तर पर ग्राम पंचायतवार स्मृति वन का फोटो सुरक्षित रखा जाएगा और उसकी एक पंजिका भी बनाई गई है। उसमें रोपित करने वाले विभाग का भी नाम उल्लिखित होगा।

मोबाइल व कंप्यूटर पर मिलती रही प्रगति रिपोर्ट

बस्ती। मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने पौधरोपण अभियान की क्रमिक प्रगति ‘वृक्षारोपण साफ्टवेयर पर उपलब्ध कराया था। ताकि जिला स्तरीय अधिकारी, मीडिया व जनसामान्य को लिंक के माध्यम से अपने मोबाइल व कंप्यूटर पर संपूर्ण जानकारी हासिल हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें