घर से नाराज होकर बस्ती से लखनऊ जा पहुंचा किशोर, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने खोज निकाला
Basti News - बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र का एक किशोर नाराज होकर घर छोड़कर लखनऊ चला गया। उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसे लखनऊ में खोज निकाला और सुरक्षित उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया।

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र का रहने वाला एक किशोर नाराज होकर घर छोड़ कर निकल गया। इसके बाद वह बस पकड़कर लखनऊ चला गया। परेशान परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम तलाश में जुटी। सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान उसे लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस पर सवार होते देखा गया। इसके बाद एक टीम लखनऊ रवाना हो गई। साथ ही लखनऊ पुलिस से भी डिटेल साझा किया। दोनों जिलों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से लापता किशोर को लखनऊ से सकुशल खोज निकाला गया। इसके बाद उसे बस्ती लाकर घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया।
पैकोलिया पुलिस के अनुसार बुधवार को किशोर के पिता ने उसके लापता होने की सूचना थाने पर दी। बताया कि उनका बेटा किसी बात पर घरवालों से नाराज होकर निकल गया।काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग न मिलने पर सूचना पुलिस को दी। पैकोलिया पुलिस मैं लखनऊ पुलिस की मदद से लापता किशोर को 24 घंटे के अंदर खोज निकाला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


