
चाचा के थप्पड़ से आहत होकर फंदे से लटक गई किशोरी, चार पर केस
Basti News - बस्ती के दुबौलिया थानाक्षेत्र के सड़वलिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद एक किशोरी को उसके चाचा ने थप्पड़ मार दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के सड़वलिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद किशोरी को चाचा ने थप्पड़ मार दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने फंदे से लटकर जान दे दी। दुबौलिया पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के सड़वलिया गांव निवासनी इन्द्रवती के परिवार में बंटवारे की जमीन को लेकर सुबह कहासुनी हो रही थी। इसी बीच इन्द्रवती कि 14 वर्षीय बेटी पलक को उसके चाचा ने थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने से क्षुब्ध होकर पलक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर लटक गई।

परिजनों को जानकारी होने पर घटना कि सूचना दुबौलिया पुलिस पर दी। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। इस बाबत थानाध्यक्ष दुबौलिया शशांक सिंह ने बताया की रविवार सुबह जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मां की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का जांच-पड़ताल की जा रही है। कक्षा आठ की छात्रा थी पलक मृतका पलक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकटिहवा में कक्षा आठ की छात्रा थी। पलक अपने मां-बाप की तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। पिता इन्द्रजीत दुबई में काम करते हैं। पलक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पलक की मां इन्द्रावती की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




