Basti News: बस्ती में रेलवे ट्रैक के पास घायलावस्था में मिली किशोरी, मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में कड़र मंदिर के पास से

Basti News: बस्ती में रेलवे ट्रैक के पास घायलावस्था में मिली किशोरी, मचा हड़कंप

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में कड़र मंदिर के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक किशोरी घायलावस्था में पड़ी मिली। चोट लगने के कारण वह बेहोश थी। किसी राहगीर की नजर पड़ी और उसने सूचना यूपी 112 पर दी। थोड़ी देर में पीआरवी मौके पर पहुंच गई और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर बेहोशी की हालत में किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पाकर एसएचओ शशांक शेखर राय भी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर जानकारी जुटाई।एसएचओ के अनुसार किशोरी की उम्र करीब तेरह वर्ष आंकी जा रही है। पूरी तरह होश में न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

प्रथमदृष्टया किसी ट्रेन से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण किशोरी के घायल होने की बात सामने आ रही है। किशोरी के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान हो सकेगी। साथ ही घटनाक्रम के संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी। पुलिस कड़र स्थित रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही जीआरपी व आरपीएफ को भी इस आशय की जानकारी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।