टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ धरने में शिक्षकों का उमड़ा हुजूम
Basti News - बस्ती में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने टीईटी पास करने की अनिवार्यता के खिलाफ धरना दिया और पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि यह निर्णय...

बस्ती, निज संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास करने की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय के परिसर में धरना देने के बाद पैदल मार्च निकाला। डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। धरने की अगुवाई प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह करते हुए टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से शिक्षकों को मुक्त किए जाने की मांग उठाई। मंगलवार को बारिश के बावजूद शिक्षक दिन भर धरने में डटे रहे। शिक्षकों का कहना है कि एक सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार के 2017 के शासनादेश के क्रम में सेवारत शिक्षकों के लिए भी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है।
जबकि सभी शिक्षक नियुक्ति के समय निर्धारित मानकों को पूरा कर ही सेवा में आए थे। सरकार का यह निर्णय न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि लाखों परिवारों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैध नियमों के तहत नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित की जाए। यदि सरकार इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो शिक्षकों का यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा और कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि सेवाकाल के बीच में न्यूनतम योग्यता मानदंड में बदलाव करना न्यायसंगत नहीं है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षकों को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अपनी दशकों की सेवा के बाद भी अपनी योग्यता साबित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। धरने को उमाकांत शुक्ल, शिवरतन, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, रवीश मिश्र, प्रवीन श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, विवेक कान्त पाण्डेय, रामसागर वर्मा, राजकुमार तिवारी, अशोक यादव, मोहम्मद असलम, राजेश गिरि, अनीश अहमद, गिरजेश चौधरी, हरिओम यादव, राजकुमार तिवारी, अंगद सिंह, संतोष पाण्डेय, लालता प्रसाद, अनिल पाठक, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के ओंकार सिंह, सुरेश गौंड, सनद पटेल, अविनाश दुबे, समीउल्लाह अंसारी, अखिलेश पाण्डेय, दिनेश सिंह, राम प्यारे, शिक्षामित्र के नेता वीरेंद्र शुक्ल, लालता प्रसाद, माध्यमिक शिक्षक संघ के शिवपाल सिंह, प्रद्युम्न, विकास भट्ट, तौआब अली, अनुदेशक संघ के अध्य्क्ष अमित सिंह ने आदि ने संबोधित करते हुए सरकार से शीघ्र ही इसमें संशोधन कर शिक्षकों को राहत देने की मांग की। --- पैदल मार्च कर पहुंचे कलेक्ट्रेट धरने के बाद शिक्षक पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। धरने व पैदल मार्च में रेहाना परवीन, रीना कन्नौजिया, वंदना, रुकुनुद्दीन, सालेहा बेगम, प्रीति कटियार, नीतू सिंह, अनीता, असलम, मुस्तकीम, रीता गौतम,मीरा वर्मा, निर्मला, बृजेश, नरोत्तम सिंह, संजय यादव, आलम, सुशील पटेल, आकाश सिंह, शिवशंकर यादव, विजय यादव, धर्मराज, राजीव सिंह, राजकुमार, मनीष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, अनीश अहमद, दिवाकर मिश्र, सुशील गहलोत, उमाशंकर पाण्डेय, अवनीश, शिवेंद्र , प्रशांत, अनुज, अर्जुन, चंद्रशेखर, मयूर श्रीवास्तव, गिरजेश सिंह, राकेश पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, अश्विनी उपाध्याय, विनय शुक्ल, प्रशांत, शिवेंद्र चौधरी, रमेश वर्मा, उमापति, ज्ञानेंद्र सिंह, घनश्याम प्रजापति, नीरज सिंह, अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। ---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




