Basti News: शिक्षक एमएलसी का चुनाव कार्यक्रम जारी
हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News: बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद

Basti News: बस्ती। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल छह दिसम्बर 2026 को समाप्त रहा है। इस कारण होने वाले रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि विधान परिषद का निर्वाचन 2026 के संदर्भ में जनपद में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लागू कर दी गई है। आयोग ने जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि छह अक्टूबर 2026 होगी।
पर्चे की जांच सात अक्तूबर, नाम वापसी की तिथि नौ अक्तूबर तथा 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें:जिला में आदर्श आचार संहिता लागू

