ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीबस्ती में दलित युवती के साथ छेड़खानी

बस्ती में दलित युवती के साथ छेड़खानी

परसुरामपुर थाने के एक गांव में शौच के लिए निकली दलित युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार सुबह शौच के लिए निकली युवती के साथ गांव दो लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके...

बस्ती में दलित युवती के साथ छेड़खानी
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीTue, 22 Sep 2020 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

परसुरामपुर थाने के एक गांव में शौच के लिए निकली दलित युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार सुबह शौच के लिए निकली युवती के साथ गांव दो लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया। पुलिस ने किशोरी की मां के तहरीर पर दो व्यक्तियों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ हर्रैया को दी गई है।

परसुरामपुर थाने के ही एक दूसरे गांव में महिला के साथ अश्लील हरकत हुई। महिला ने विरोध किया और मौके पर मौजूद उसका पति भी बचाव में आ गया। आरोपी ने पति की पिटाई कर महिला के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें