ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीहस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ उठाएं शिल्पी

हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ उठाएं शिल्पी

बस्ती। निज संवाददाता वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की अंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना के तहत...

हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ उठाएं शिल्पी
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीTue, 03 Aug 2021 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। निज संवाददाता

वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की अंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना के तहत गौरी दत्त धर्मशाला गांधीनगर बस्ती में उन्नत औजार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर जरी जरदोजी शिल्प की 50 महिला हस्तशिल्पयों को टूल किट दिया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर एडीएम अभय कुमार मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन पूर्वांचल हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने किया।

उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र उदय प्रकाश पासवान व विनय कुमार सिंह हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी ने हस्तशिल्पियों को को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से कारीगरों के लिए के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। मुख्य अतिथि अभय कुमार मिश्र ने हस्तशिल्पियों को बढ़चढ़ कर राज्य व केंद्र सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिल्पियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें