Basti News: कोरोना व स्वाइन फ्लू की दस्तक, लापरवाही चरम पर

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती में स्वाइन फ्लू और कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का पहला केस लगभग दो साल बाद सामने आया है जबकि स्वाइन फ्लू के तीन मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

Basti News: कोरोना व स्वाइन फ्लू की दस्तक, लापरवाही चरम पर

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना ने भी जिले में दस्तक दे दी है। कोरोना का लगभग दो वर्ष बाद पहला केस मिला है तो लंबे अंतराल के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के तीन केस मिल चुके हैं। संक्रमण से तेजी से फैलने वाले इन दोनों रोग को लेकर सावधानी नदारद है और लापरवाही चरम पर है। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन अस्पतालों में ही नहीं किया जा रहा है। अगर लापरवाही का यही हाल रहा तो इन रोगों के आउटब्रेक की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। शनिवार को लखनऊ से स्वाइन फ्लू प्रभावित वाले प्रदेश के जिन 57 जिलों की सूची जारी की गई है, उनमें बस्ती जिला भी शामिल है।

शनिवार देर शाम तक रोगियों की संख्या तीन हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवॉयजरी जारी की गई है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भीड़ में अगर जाना है तो एक दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए रखें तथा मुंह को ढक कर रखें। स्वाइन फ्लू व कोरोना का फैलाव एक मरीज से दूसरे स्वस्थ्य मनुष्य में छींकने के दौरान मैन-टू-मैन होता है। इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस व मॉस्क का प्रयोग जरूरी है। अस्पताल, मॉल, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर इसका खुला उल्लंधन हो रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: कोरोना व स्वाइन फ्लू की दस्तक, लापरवाही चरम पर