
संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी युवक की मौत, पत्नी व एक अन्य पर केस
Basti News - बस्ती के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में ओंकार चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। ओंकार के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की है।
बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बोदवल में हुई ओंकार चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर यह मुकदमा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में दर्ज किया। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदल दी है। मेरे बेटे की हत्या की गई है। बताते चलें कि नौ जनवरी को पड़री निवासी ओंकार चौधरी, जो बोदवल निवासी दशरथ सिंह के मकान में ऊपरी मंजिल पर किराए पर रहते थे। उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस को दी तहरीर में ओंकार चौधरी के पिता सुबाष ने बताया कि मेरे लड़के की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। मेरी बहू का गांव के लड़के शेषराम नाजायज रिस्ता था। गांव में बदनामी के डर से मेरा बेटा दूसरी जगह पर किराए के मकान में रहता था। उसके बाद भी बहू को लेकर समस्या जारी रही। इसी बात को लेकर मेरे बेटे की हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




