बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - दुबौलिया थाना क्षेत्र के सांडपुर गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध केशव प्रसाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। शव पंचायत भवन के पास सिरसा के पेड़ से लटका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सांडपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। शव की पहचान गांव निवासी केशव प्रसाद (70 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक गांव के पंचायत भवन के पास स्थित सिरसा के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे उनका शव लटका हुआ देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजने की तैयारी में जुट गई।परिजनों के मुताबिक, केशव प्रसाद रोज की तरह भोर में उठे थे।

उन्होंने भैंसों को नाद पर बांधकर चारा-पानी दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने यह कदम कब और किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।मृतक के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बताया जाता है कि उनके छोटे बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। घटना के बाद पत्नी दुर्गावती और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।