कार्य स्थल से अनुपस्थित रुधौली ब्लॉक का सफाईकर्मी निलंबित
Basti News - डीपीआरओ घनश्याम सागर ने सफाई कर्मी शंभूनाथ यादव को कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने और उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्हें रुधौली ब्लॉक से संबद्ध कर जांच की जाएगी। निलंबन के दौरान उन्हें अर्द्धवेतन मिलेगा, लेकिन महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा।

बस्ती। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बिना सूचना के कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मी शंभूनाथ यादव को निलंबित कर दिया गया है। शंभूनाथ यादव पर उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करने का भी आरोप है। इस मामले की जांच एडीपीआरओ अरुण कुमार करेंगे। इस दौरान निलंबित कर्मी को रुधौली ब्लॉक से संबद्ध किया जाता है। डीपीआरओ ने निलंबन आदेश में कहा कि सफाई कर्मी शम्भूनाथ यादव विकास खंड रुधौली की ग्राम पंचायत कोहरा में तैनात हैं। सफाई कर्मी पर आरोप है कि अपने तैनाती वाले गांव से बिना किसी सूचना अथवा अवकाश के अनुपस्थित रहते हैं। वह अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं।
इसके चलते शंभूनाथ यादव को आरोप-पत्र जारी किया गया है। आरोप में कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने, ग्राम पंचायत में सफाई नहीं करने, पदीय दायित्वों का पालन नहीं करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप है। निलम्बन अवधि में शम्भूनाथ यादव को जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में अर्द्धवेतन मिलेगा। कर्मचारी को जीवन निर्वाह भत्ते के साथ कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा। शम्भूनाथ यादव को रुधौली ब्लॉक से संवद्ध कर जांच बैठा दी गई है। निलंबन की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




