Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSuspected Arson Attack on Tea Shop in Lalganj Basti - Witnesses Report Bike Rider
मामूली विवाद में दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगा दी आग

मामूली विवाद में दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगा दी आग

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र में एक चाय की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग से दुकान का आधा हिस्सा जल गया। घटना के समय बकरियों की चिल्लाने से आग का पता चला। पीड़ित ने बताया कि आग लगाने वाला व्यक्ति बाइक पर आया था और उसे एक पूर्व विवाद का शक है।

Jan 02, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के बौडिहवा पोखरा के पास एक चाय की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल/ डीजल) डालकर आग लगा दी। तेजी से भड़की आग में दुकान का आधे से अधिक हिस्सा जलकर राख हो गया। आग लगने का पता तब चला जब बंधी सात बकरियों ने चिल्लाना शुरू किया। मौके पर पहुंच तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घटना की सूचना को दी। हटवा निवासी राम उजागीर ने बौडिहवा पोखरा के पास एक छोटी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यहां वे एक टंकी में चाय और अन्य सामग्री बेचते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि आग लगाने वाला व्यक्ति बाइक से आया था। आग बुझाते समय राम उजागीर ने कुछ दूरी पर एक बाइक खड़ी देखी। आग बुझते देख बाइक सवार व्यक्ति शोभनपार गांव की तरफ मौके से फरार हो गया। गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे हुई घटना की जानकारी पीड़िता ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को दी। उनके अनुसार लगभग दो महीने पहले उनका एक व्यक्ति से मामूली विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षी ने धमकी दी थी कि वह किसी दिन उनकी मड़ई में पेट्रोल डालकर आग लगा देगा। पीड़ित ने इसी व्यक्ति पर आग लगाने की आशंका जताई है। ---