Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSurvey of Ayush Hospitals in District for Medicine Supply and Resources
आयुष अस्पतालों का सर्वे कर तैयार होगी रिपोर्ट

आयुष अस्पतालों का सर्वे कर तैयार होगी रिपोर्ट

संक्षेप:

Basti News - बस्ती जिले के सभी आयुष अस्पतालों का सर्वे किया जा रहा है। शासन ने दवाओं और संसाधनों का ब्योरा मांगा है। मौसमी बीमारियों के लिए दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में एक्सपायर होने वाली दवाओं की जांच की जा रही है।

Jan 28, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। जिले के सभी आयुष अस्पतालों का सर्वे किया जा रहा है। शासन ने दवाओं के साथ संसाधनों का ब्योरा मांगा है। इसी आधार पर अगले सत्र के लिए दवाएं खरीदी जाएंगी। हर अस्पताल को मौसमी बीमारियों से जुड़ी दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी की टीम सर्वे कर रही है, शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि जिन अस्पतालों में छह माह बाद एक्सपायर होने वाली दवाएं अधिक हैं, उन्हें जरूरत के मुताबिक दूसरे अस्पतालों में भेजने के लिए कहा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएमओ के अधीन संचालित पीएचसी पर कार्यरत आयुष डॉक्टरों की संख्या, औषधि, संसाधन, कंप्यूटर, प्रिंटर और फर्चीचर आदि की जांच की जा रही है। भारत सरकार आयुष मंत्रालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मय टीम मंगलवार को जिला अस्पताल के आयुष विंग में पहुंचे। दवा खरीद के लिए दिए जाने वाले तीन लाख रुपये के बजट के अनुसार दवाएं हैं कि नहीं इसकी जांच किया। बताया गया कि तीन साल से दवा आई ही नहीं है। कंप्यूटर और प्रिंटर की सुविधा किसी भी आयुष अस्पताल में नहीं है। ओपीडी की जानकारी नोडल अधिकारी आयुष विंग डॉ. वीके वर्मा से ली। उन्होंने बताया कि रोजाना ओपीडी होती है। दवाएं कम होने के चलते परेशानी होती है। आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से ब्योरा मांगा है।