एडी, सीएमओ ने ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण
मुंडेरवा में एडी चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल और सीएमओ ने ओड़वारा मकबूलगंज स्थित ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दवाओं की व्यवस्था और हीट वेव से संबंधित दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। स्टाफ को अस्पतालों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मुंडेरवा। एडी चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल डॉ. अश्वनी कुमार व सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे ओड़वारा मकबूलगंज स्थित ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्रग वेयर हाउस के स्टोर व कार्यालय की व्यवस्था को देखा। हीट वेव से संबंधित दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। एडी व सीएमओ अचानक जनपदीय ड्रग वेयर हाउस पहुंचे और वहां का स्टॉक चेक किया। वहां के स्टॉफ को निर्देशित किया कि अस्पतालों को दवाओं की उपलब्धता समय से कराई जाए। दवाओं के रखरखाव व सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रभारी फार्मासिस्ट ध्रुवचंद्र चौधरी, अखिलेश श्रीवास्तव, डाटा ऑपरेटर अशोक उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


