Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSultanpur Team Advances to Semi-Finals in State-Level Night Volleyball Championship
स्टेट वालीबाल: सुल्तानपुर, जौनपुर, रायबरेली व गोंडा ने जीते मैच

स्टेट वालीबाल: सुल्तानपुर, जौनपुर, रायबरेली व गोंडा ने जीते मैच

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में चल रही स्व. जगदंबिका देवी एवं स्व. हनुमंतप्रसाद मिश्र मेमोरियल राज्यस्तरीय डे नाइट वालीबाल प्रतियोगिता में सुल्तानपुर की टीम ने गोरखपुर विवि को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सुल्तानपुर ने दो सेटों में 25-22 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में प्रदेश की 36 टीमें भाग ले रही हैं।

Jan 13, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। व्यायामशाला पुरानी बस्ती में चल रही स्व. जगदंबिका देवी एवं स्व. हनुमंतप्रसाद मिश्र मेमोरियल राज्यस्तरीय डे नाइट वालीबाल प्रतियोगिता में सुल्तानपुर की टीम ने गोरखपुर विवि की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सुल्तानपुर ने गोरखपुर को 25-22 के दो सेटों में पराजित किया। इस मौके पर एसडीओ वन डीपी सिंह ने दूसरे दिन का खेल शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की 36 टीमें भाग ले रही हैं। राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए आयोजक सचिव वंशगोपाल मिश्र ने बताया कि टीडी कॉलेज जौनपुर ने आजमगढ़ को 25-18, 25-21 से, साई हॉस्टल रायबरेली ने मुबारकपुर आजमगढ़ को 25-17, 25-16 से, गोंडा ने बीनापारा आजमगढ़ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-23, 23-25, 25-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले हुए लीग मैच में अमन हाल्दार और आदित्य राणा सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों वाली आजमगढ़ हॉस्टल की टीम को गोंडा ने काफी कड़े संघर्ष में 17-25, 25-21, 25-15 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राजेश्वर वर्मा, अमित, विवेक श्रीवास्तव, संकटा सिंह, परवेज रहे। इस दौरान गोवर्धन सोनकर, मुन्नुपाल, कमरूलहोदा, आयोजक राघवेंद्र मिश्र, मनोज सोनी, प्रिंस मिश्र, आशीष गुप्ता, जमील अहमद, मनोहर गुप्ता, राजेश सोनी, डॉ. अरशद, प्रिंस, प्रशांत, उत्कर्ष, राजा बाबू उपस्थित रहे।