तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी

Mar 15, 2026 08:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में अचानक मौसम में बदलाव आया। रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और हल्की ठंड बढ़ गई। सुबह 5 बजे से बारिश शुरू हुई, और करीब 8 बजे तेज आंधी ने शहर को प्रभावित किया। धूल के कारण वाहन चलाने में दिक्कतें आईं।

तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी
बस्ती, निज संवाददाता। अचानक मौसम ने करवट बदला और रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने लगी। तापमान में गिरावट आई और हल्की ठंड बढ़ गई। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार भोर में 5 बजे से ही एक-एक बूंदों की बरसात हो रही थी। सुबह करीब 8 बजे जिले के पश्चिमी हिस्से में तेज आंधी शुरू हुई जो कुछ देर बाद शहर तक भी पहुंच गई। तेज हवाओं के साथ उठी धूल ने मौसम को बदल दिया। तेज धूल के चलते सड़क पर गुजर रहे वाहनों को परेशानी हुई और बाइक वालों ने अपने वाहन को किनारे खड़ा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।