आईटीआई प्रशिक्षु पढ़ेंगे सफल उद्यमियों की कहानी

Mar 26, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - आईटीआई उत्तीर्ण उद्यमियों का हुआ चयन बस्ती, निज संवाददाता। आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल कर रहे युवा आईटीआई पास सफल उद्यमियों की सफलता की कहानी पढ़ेंगे।

आईटीआई प्रशिक्षु पढ़ेंगे सफल उद्यमियों की कहानी

बस्ती, निज संवाददाता। आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल कर रहे युवा आईटीआई पास सफल उद्यमियों की सफलता की कहानी पढ़ेंगे। प्रदेश स्तर पर इसकी सूची तैयार की जा रही है। बस्ती मंडल से 27 सफल उद्यमियों की सूची तैयार कराई गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर किए जाने के प्रयासों के क्रम में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए सफलता का रोल मॉडल तैयार किया जा रहा है। जेडी (प्रशिक्षण/शिशिक्षु) एके राना ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों से सफल उद्यमियों की सूची तैयार कर भेजी जा चुकी है। प्रदेश स्तर पर इनका प्रकाशन होगा। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि प्रशिक्षण संस्थानों में अध्यन करने के बाद अपना व्यवसाय कर रहे सफल उद्यमियों की सूची तैयार कराई जानी है।

इसमें उनके टर्नओवर के साथ ही उनकी सफलता की कहानी शामिल करते हुए सूची शासन को प्रेषित की जाएगी। शासन के निर्देश पर मंडल के तीनों जिलों से 27 सफल उद्यमियों का चयन किया गया है। इसमें सर्वाधिक संख्या सिद्धार्थनगर में 16 है। बस्ती में छह तथा संतकबीरनगर के पांच सफल उद्यमियों का नाम सूची में शामिल किया गया है। बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के एक सफल उद्यमी का वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रुपये तक है। इन सफल उद्यमियों से उनकी सफलता का राज भी जानने का प्रयास किया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।