स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज

Mar 03, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

Basti News - पैकोलिया थाना क्षेत्र में कक्षा नौ के छात्र दिव्यांश सिंह की पिटाई का मामला सामने आया है। 22 फरवरी को स्कूल में देर से पहुंचने पर प्रबंध निदेशक विनोद सिंह ने उसे विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने से रोका और बाद में उसकी पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र में कक्षा नौ के छात्र की पिटाई की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल देर से पहुंचने के कारण उसे विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने से रोका गया। प्रतिभाग करने के लिए कहने पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक व अन्य लोगों ने मिलकर मारापीटा। घटना बीते 22 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौर थानाक्षेत्र के बढ़या निवासी लाटबक्श सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा दिव्यांश सिंह (13) क्रेस्ट व्यू स्कूल गड़हा दल थम्मन में कक्षा 9 का छात्र है।

गत 22 फरवरी को उनका बेटा विद्यालय में हो रहे विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने गया था। आरोप है कि दिन में करीब दो बजे विद्यालय प्रबंध निदेशक विनोद सिंह ने उनके बेटे से कहा कि तुम विद्यालय काफी विलम्ब से आए हो, तुमको प्रदर्शनी में भाग नहीं लेना है। तुरन्त विद्यालय परिसर छोड़कर भाग जाओ। इस पर बेटे ने कहा कि मैंने प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए काफी तैयारी एवं व्यवस्था की है। आरोप है कि इसी बात पर विनोद सिंह काफी नाराज हो गए और उनके बेटे को पकड़कर मारते हुए डायरेक्ट रूम तक लेकर गए। अंदर ले जाकर कुछ अन्य लोगों ने कमरे में बन्द करके उसकी पिटाई की। बाहर लाकर भी मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मार देने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी पैकोलिया केके साहू ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित विद्यालय प्रबंध निदेशक विनोद सिंह, आदित्य (ट्रांसपोर्ट ), राकेश सिंह और अन्य लोग अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।