Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSports Competitions Held in Basti Winners Announced in Various Events
दौड़ प्रतिस्पर्धा में मनदीप और सुधा बनी विजेता

दौड़ प्रतिस्पर्धा में मनदीप और सुधा बनी विजेता

संक्षेप:

Basti News - बस्ती में सांऊघाट ब्लॉक और कुदरहा विकास क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने दौड़, कबड्डी और खो खो में भाग लिया। बालक और बालिका वर्ग में कई विजेताओं की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व पर जोर दिया।

Nov 19, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। सांऊघाट ब्लॉक में सांऊघाट न्याय पंचायतस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संविलियन विद्यालय ब्योतहरा में हुआ। नोडल शिक्षक विजय कुमार ने बताया कि संविलियन विद्यालय रानीपुर , छितावर, भरवलिया, ब्योतहरा, बागडीह, कर्मा, बन्नी के बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बागडीह के मनदीप, बालिका वर्ग में ब्योतहरा की सुधा विजेता बनीं। जूनियर वर्ग बालक में रानीपुर के जिशान और बालिका में ब्योतहरा की अंजनी प्रथम रहीं। पुरस्कार वितरण में ए•आर•पी• बालमुकुंद, रुकनुद्दीन, ज्ञानमती देवी, गौरव सिंह, रमेश शुक्ला, आयशा खातून, अनिल कुमार, काजल, गीता तिवारी, अमित कुमार, अरुणलता, इजहार खान व अन्य मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं देवरिया माफी देवरिया माफी न्याय पंचायत के पीएम श्री विद्यालय ऊंच गांव में आयोजित प्रतियोगिता में ऊंचगांव, उदयपुर, छपिया मंझारिया, जीवधरा, समस्त 11 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में छपिया मांझरिया के लक्ष्मण, प्राथमिक बालिका वर्ग में संध्या, उच्च प्राथमिक जीवधारा के रवि ने 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और खो खो में बालक वर्ग में छपिया मांझारिया और बालिका वर्ग में ऊंचगांव विजयी रहा। एआरपी उमा शंकर पांडेय, गिरजा बक्स सिंह आदि मौजूद रहे। --- कबड्डी में सिसई पंडित की टीम बनी विजेता बस्ती। विकास क्षेत्र कुदरहा के न्याय पंचायत लालगंज में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर बालक दौड़ 100 मीटर में प्राथमिक विद्यालय बरतनिया से आनंद, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बारीघाट से खुशबुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबाह से नीतीश, बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबाह से अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सिसई पंडित की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला ऑडिटर ज्ञान प्रताप उपाध्याय ने कहा खेल से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। शुभारंभ संकुल प्रभारी विवेकानंद ने किया। राम प्रकाश, आलोक चौधरी, योगेंद्र पाण्डेय, भरतलाल, आदित्य उपाध्याय, अभिषेक सिंह, मेवालाल व अन्य मौजूद रहे।