रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलटा, एक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Basti News - बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में सुवर्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर प्रेम त्रिपाठी ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया।
बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर दुबौली दूबे गांव के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले सुवर्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामजानकी मार्ग पर सहायता करने वाले प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से घायल को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


