Basti News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, आठ-नौ लोग घायल
Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के अमानीगंज के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे

Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के अमानीगंज के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार आठ-नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भेजा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई। लालगंज थानाक्षेत्र के खरका गांव निवासी रीता देवी अपने पुत्र अनमोल के मुंडन संस्कार के लिए परिवार के कई लोगों के साथ ऑटो से अयोध्या गई थीं। सभी लोग रामजानकी मार्ग से वापस लौट रहे थे। अमानीगंज के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
हादसे में इंद्रावती, संगीता देवी, देवांश, अंशिका, शलोनी, मंजू और रीमा समेत आठ-नौ लोग घायल हो गए। इसी दौरान साइकिल से जा रही नान्देकुआ गांव निवासी अन्नया भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया।


