आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने खुद रची थी अपने अपहरण की साजिश!
Basti News - रुधौली क्षेत्र के बीजलपुर गांव के निवासी और आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी का अपहरण का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, सोनू ने पैसे लौटाने के दबाव से बचने के लिए खुद का अपहरण कराने की साजिश रची थी। मामले की जांच जारी है।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के रुधौली क्षेत्र के बीजलपुर गांव निवासी और आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी का पता पुलिस ने लगा लिया। सोमवार को उन्हें पुलिस ने खोज निकाला। अपहरण को लेकर भी रुधौली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। एसएचओ संजय दुबे का कहना है कि कुछ लोगों से सोनू चौधरी ने पैसा उधार ले रखा था। इसे लौटाने के लिए उन पर दबाव बन रहा था। इससे बचने के लिए ही उसने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। प्रकरण में सोनू चौधरी के बड़े भाई संजय चौधरी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस टीमें लखनऊ समेत अन्य जनपदों में संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन में जुटी थी। बड़े भाई ने तहरीर में आरोप लगाया गया है कि छह फरवरी की रात करीब नौ बजे कोहरा नहर पुलिया के पास से सोनू चौधरी का अपहरण किया गया। उसकी तलाश के लिए आठ टीमें गठित की गई थीं। आसपास के लोगों से पूछताछ और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही पुलिस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मान रही थी। सोनू चौधरी की तलाश पूरी होने के साथ ही पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। सीओ रुधौली सोमवार को थाने पर इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




