पुत्र ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के भौरा गांव में बेटे ने अपने पिता और एक गांववाले के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। दिव्यांशु प्रजापति ने बताया कि बहस के दौरान अमन यादव और उसके पिता ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुत्र ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस

बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के भौरा गांव में मारपीट की घटना में बेटे ने अपने पिता समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी गांव के रहने वाले दिव्यांशु प्रजापति ने तहरीर देकर बताया है कि वह अपने घर पर एक माह बाद बुधवार को आया तो माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस होने लगी। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला अमन यादव वहां आया और उन्हें अपशब्द कहने लगे। इसके बाद अमन और उसके पिता विनोद प्रजापति ने मिलकर उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अमन यादव और विनोद प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।