Basti News: एआई से बनाया आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने का आरोप

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती के ढोढरी गांव निवासी दिलीप पांडेय ने गौर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसने उनकी फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो और झूठी जानकारी साझा की है। दिलीप ने पुलिस से कारवाई की मांग की है और साक्ष्य पेश किए हैं।

Basti News: एआई से बनाया आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने का आरोप

Basti News: बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के ढोढरी गांव निवासी दिलीप पांडेय की फोटो का कथित रूप से दुरुपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए गौर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष को 30 अगस्त को दिए शिकायती-पत्र में दिलीप पांडेय ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई है। आरोप है कि इस आईडी के माध्यम से उनकी फोटो का एआई तकनीक से छेड़छाड़ कर भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा फर्जी आईडी से उनके संबंध में झूठी और आपत्तिजनक बातें भी लिखी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस को फर्जी आईडी, फोटो-वीडियो और स्क्रीनशॉट समेत अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। दिलीप पांडेय ने पुलिस से फर्जी आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की साइबर तकनीक के जरिए पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा आईडी से प्रसारित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हटवाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: एआई से बनाया आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने का आरोप