Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSkill Development Workshop Organized by UP Police Family Welfare Association

कौशल विकास से स्वावलंबी बनें महिलाएं
संक्षेप:
Basti News - बस्ती में पुलिस लाइन के सभागार में वामा सारथी और उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसो. ने कौशल विकास मिशन के सहयोग से कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से...
Sep 14, 2025 10:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस लाइन बस्ती के सभागार में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसो. ने कौशल विकास मिशन के सहयोग से कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। नोडल अधिकारी सीओ लाइन स्वर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में पुलिस परिवार के युवाओं व महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के बारे में बताया गया। कार्यशाला का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से पुलिस हेडक्वार्टर लखनऊ से किया गया। इस दौरान आरआई बृजेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


