
सिद्धार्थनगर थाना बनेगा जिले का पहला मॉडल थाना, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
Basti News - सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम। डीआईजी संजीव त्यागी की मंडल के प्रत्येक जिले में एक-एक
सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम। डीआईजी संजीव त्यागी की मंडल के प्रत्येक जिले में एक-एक मॉडल थाना बनाने की घोषणा के चंद घंटों बाद ही सिद्धार्थनगर थाना को मॉडल थाना के रूप में विकसित करने की योजना तैयार हो गई। मॉडल थाना आधुनिक सुविधाओं से तो लैस रहेगा ही आने वाले फरियादियों के साथ तैनात पुलिस कर्मियों को भी बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि मंडल के तीनों जिलों सिद्धार्थनगर, बस्ती व संतकबीर नगर में एक-एक मॉडल थाना बनाया जाएगा। उनकी घोषणा के कुछ ही घंटे बीते थे कि बुधवार को एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने तस्वीर साफ कर दी।
बताया कि सिद्धार्थनगर थाना को मॉडल थाना के रूप में विकसित किया जाएगा। मॉडल थाने को जो मानक होता है उसके अनुरूप उसे तैयार किया जाएगा। बता दें कि बनने वाले मॉडल थाने में आधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस होगा। उसका अपना शानदार भवन होगा। आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर सुविधाओं व मैत्रीपूर्ण संबंध का विकास होगा। अपराध व अपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम जैसी परियोजनाओं के लिए आईटी सक्षम प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। महिला व बच्चों का हेल्पडेस्क, सम्मेलन कक्ष, पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बेहतर सुविधा व जिम से लैस होगा। ------- सिद्धार्थनगर थाना को मॉडल थाना के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। उसे मानक के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वहां पर फरियादियों से लेकर तैनात पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। डॉ.अभिषेक महाजन, एसपी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




