विकास कार्यों की रैंकिंग में सिद्धार्थनगर पिछड़ा, प्रदेश में 58वें पर पहुंचा
Basti News - बस्ती मंडल के तीन जनपदों में सिद्धार्थनगर विकास कार्यों में पिछड़ गया है। आयुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि पिछले चार महीनों में बस्ती और संतकबीरनगर की रैंक में सुधार हुआ है, जबकि सिद्धार्थनगर की रैंक गिर गई है। सभी जनपदों के डीएम को प्रगति का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।

बस्ती, निज संवाददाता। विकास कार्यों के मामले में बस्ती मंडल के तीनों जनपदों में सिद्धार्थनगर पिछड़ गया है। मंडल के तीनों डीएम को लिखे पत्र में आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि शासन से निर्धारित विकास कार्यों की रैंकिंग में सिद्धार्थनगर पिछड़ा है। पिछले चार माह की समीक्षा के दौरान बस्ती की रैंकिंग अक्तूबर 205 में 40, नवंबर में 35, दिसंबर में 52 तथा जनवरी 2026 में 49 है। जनवरी की तुलना में बस्ती की रैंकिंग 52वें से 49वें स्थान पर आ गई है। संतकबीरनगर की रैंक अक्तूबर 2025 में 63, नवंबर में 42, दिसंबर में 40 और जनवरी 2026 में 17 पहुंच गई है।
संतकबीरनगर में काफी सुधार हुआ है। इसके उलट सिद्धार्थनगर जनपद की अक्तूबर 2025 में रैंक 37, नवंबर में 41, दिसंबर में 56 तथा जनवरी 2026 में 58 हो गई है। आयुक्त ने कहा कि रैंक से स्पष्ट है कि दिसंबर 2025 की सापेक्ष जनवरी में बस्ती और संतकबीरनगर की रैंक में सुधार हुआ है, जबकि सिद्धार्थनगर की रैंक में गिरावट आई है। ऐसे में सभी जनपद के डीएम प्रगति का सतत अनुश्रवण कर प्रगति में सुधार लाना सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


