20 स्कूलों के 650 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में 'श्रीरामलीला महोत्सव' में भाग लेने वाले 20 विद्यालयों के 650 बच्चों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बृजेश यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में शिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

20 स्कूलों के 650 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सनातन धर्म संस्था की ओर से आयोजित ‘श्रीरामलीला महोत्सव’ के प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी विद्यालयों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अटल प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में श्रीरामलीला महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले 20 विद्यालयों के करीब 650 बाल कलाकारों (विद्याार्थियों) को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली के प्रख्यात सर्जन, मानस मर्मज्ञ डॉ. बृजेश यादव रहे। उनके साथ कर्नल केसी मिश्र, महंत क्षेमनाथ तीर्थ, महंत बालयोगी दीनानाथ, डॉ. अश्विनी सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में उपस्थित 650 से अधिक बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से श्रीराम स्तुति का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।