ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीबस्ती में सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें

बस्ती में सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें

डीएम आशुतोष निरंजन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खोलने के समय में परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि अब आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह सात से बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़...

बस्ती में सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीTue, 05 May 2020 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएम आशुतोष निरंजन ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खोलने के समय में परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि अब आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह सात से बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़ कर पेट्रोल पंप, गैस एजेन्सी, कामन सर्विस सेंटर आदि की दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने का आदेश पारित किया गया है।

डीएम ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों, रिटेल विक्रेता, अनाज मंडी, दूध मंडी, सब्जी मंडी जहां कहीं पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करेंगे तो उसे तत्काल बंद करा दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति घर से निकलता है तो उसके मोबाइल में अरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना चाहिए। पहले जारी वाहन पास को तभी वैध माना जाएगा, जब एप डाउनलोड हो। कामन सर्विस सेंटर को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें