Basti News: बिना पैसे के सिरगेट देने से इंकार करने पर दुकानदार पर ताना कट्टा
Basti News: बस्ती के कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार को बिना पैसे के सिगरेट देने से मना करने पर युवक ने कट्टा तान दिया। दुकानदार ने शोर मचाकर मदद मांगी और युवक से कट्टा छीन लिया। युवक भाग निकला और पुलिस ने कट्टा बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में महरीखावां स्थित जनता होटल के पास स्थित एक दुकान पर बिना पैसे के सिगरेट देने से इंकार करने पर दुकानदार पर कट्टा तानने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और कट्टा छीन लिया। इस बीच मौके पर भीड़ को जुटता देख आरोपी भाग निकला। इस मामले में दुकानदार शशिकांत गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार कोतवाली के रामेश्वरपुरी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक उनकी दुकान पर आया और बिना पैसे दिए सिगरेट मांगने लगा। मुफ्त में सिगरेट देने से इनकार करने पर वह भड़क गया और अपने पास रखा कट्टा निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।
दुकानदार ने शोर मचाकर मदद मांगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटते देख शशिकांत ने हिम्मत दिखाई और युवक के हाथ से कट्टा छीन लिया। खुद को घिरता देख आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। बरामद कट्टे को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


