Basti News: बस्ती में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: हर्रैया कस्बे के अनजहिया बाजार में अमित सोनी ज्वैलरी की दुकान से चांदी का सामान चुराते समय एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने हर्रैया मछली मंडी में चोरी की बात भी स्वीकारी।

बस्ती में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
बस्ती में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

Basti News: बस्ती। हर्रैया कस्बे के अनजहिया बाजार गल्ला मंडी स्थित अमित सोनी ज्वैलरी की दुकान से चांदी का सामान चोरी कर भाग रहे एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

युवक द्वारा चोरी की कोशिश

बताया गया कि देर शाम एक युवक ज्वैलरी की दुकान पर सामान बेचने के बहाने पहुंचा था। दुकानदार सामान देखने में व्यस्त था, इसी दौरान युवक ने चांदी का बिछुआ उठाकर जेब में रखने का प्रयास किया। दुकानदार की नजर पड़ते ही युवक दुकान से भागने लगा। शोर मचाने पर दुकानदार ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। युवक की पिटाई किए जाने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की जांच

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में युवक पर घटना से पहले हर्रैया मछली मंडी में किसी व्यक्ति का सोने का लॉकेट चोरी करने और उसे बेचने के लिए ज्वैलरी की दुकान पर आने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

✦इस घटना में युवक को किसने पकड़ लिया?−
युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: बस्ती में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा