आईफोन के लिए ऋषभ ने किया था 50 हजार में हत्या का सौदा

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती में मनोज तिवारी की हत्या एक चौंकाने वाले खुलासे के साथ सामने आई है। ऋषभ मिश्रा ने आईफोन और लग्जरी बाइक के लिए हत्या की साजिश रची। शिवम गुप्ता ने मनोज पर दबाव बनाने के बाद राज मिश्रा से हत्या का सौदा किया। आरोपियों ने शराब पीकर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आईफोन के लिए ऋषभ ने किया था 50 हजार में हत्या का सौदा

बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मस्जिदिया बुधईपुर निवासी मनोज तिवारी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में शामिल ऋषभ उर्फ राज मिश्रा ने अपने शौक पूरे करने के लिए अपराध का रास्ता चुना। पुलिस ने बताया कि ऋषभ उर्फ राज मिश्रा को आईफोन और लग्जरी बाइक का शौक था और इन्हें जल्द हासिल करने की चाह में उसने हत्या की साजिश में हिस्सा लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम गुप्ता ने मनोज तिवारी के माध्यम से कई लोगों को रुपये दिलाए थे, जो बाजार में फंस गए थे। रुपये वापस कराने के लिए मनोज लगातार शिवम पर दबाव बना रहा था।

इसी दबाव से बचने के लिए शिवम गुप्ता ने राज मिश्रा से 50 हजार रुपये में हत्या का सौदा किया। इस वारदात में एक अन्य साथी को भी शामिल किया गया। घटना के दिन मंगलवार दोपहर तीनों आरोपी बस्ती शहर पहुंचे। यहां उन्होंने चाकू खरीदा और शराब भी ली। इसके बाद चारों ने साथ बैठकर शराब पी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। वारदात के दौरान आरोपियों ने पहले मनोज के गले पर हमला किया, फिर हत्या की नीयत से शरीर के करीब 30 स्थानों पर चाकू से वार किए। पीएम रिपोर्ट में भी कई घावों का उल्लेख भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।