Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSevere Impact of Cyclone Montha Weather Remains Cold and Unstable
छठवें दिन भी छायी रही बदली, बारिश रुकने से मिली राहत

छठवें दिन भी छायी रही बदली, बारिश रुकने से मिली राहत

संक्षेप:

Basti News - बस्ती। समुद्री तूफान मोंथा का असर शनिवार को छठवें दिन भी दिखाई दिया। सुबह

Sat, 1 Nov 2025 11:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। समुद्री तूफान मोंथा का असर शनिवार को छठवें दिन भी दिखाई दिया। सुबह होने पर आसमान पर बादल छाये हुए नजर आए। सुबह लगभग 8:30 बजे कुछ देर के लिए सूरज बादलों को चीर कर बाहर आया, लेकिन घने बादलों की ओट में दोबारा सूरज चला गया और बदली छा गई। शुक्रवार रात से बारिश न होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लगातार छायी बदली व चल रही हवाओं के कारण मौसम सर्द बना हुआ है। घर के बाहर निकलने पर ठंड का अहसास हो रहा है। देर रात से लेकर सुबह भोर तक ठंड ज्यादा बढ़ जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक-दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में आए तूफान की दस्तक ने लोगों को हुदहुद तूफान की याद ताजा कर दी थी। लोग हुदहुद को याद कर डरे हुए थे। उस समय तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। तेज हवाओं के कारण काफी संख्या में पेड़, बिजली के पोल गिर गए थे। खेतों में खड़ी फसल को भी भारी नुकसान हुआ था। इस बार के मोंथा तूफान के दौरान तेज हवाएं तो नहीं चली लेकिन बारिश लगातार होती रही। कभी बारिश तेज हो जाती थी तो कभी हल्की हो जाती थी। बारिश से जहां काटी गई धान की फसल को नुकसान हुआ है, वहीं गेहूं, सरसों, चना और मटर की खेती के लिए व इन फसलों के लिए खेत तैयार करने में यह बारिश मददगार बनी है।