गर्मी की मार बरकरार, सुबह बजे ही 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को सुबह 22 डिग्री से तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो दोपहर तक 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। स्कूलों के समय में बदलाव की मांग बढ़ रही है, खासकर बच्चों के लिए। सुबह और शाम को राहत मिल रही है, लेकिन दिन में गर्मी से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गर्मी की मार बरकरार, सुबह बजे ही 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे ही धूप खिल गई। सुबह पांच बजे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम सुबह के दस बजते-बजते 14 डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर करीब दो बजे तक अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अप्रैल के दूसरे पखवारे में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। भीषण गर्मी में कामकाजी लोगों से लेकर स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशान होना पड़ रहा है।

खासतौर से दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के समय बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग भी उठने लगी है। उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षा विभाग स्कूलों की छुट्टी के समय में परिवर्तन कर सकता है। दिन के वक्त गर्म हवाएं मुसीबत को और बढ़ा रही है। हालांकि सुबह व शाम के वक्त लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। दिन के वक्त लोग चेहरे को ढक कर निकल रहे हैं, जिससे गर्म हवाओं व गर्मी के प्रकोप से बचा जा सके।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।