अब बढ़ेगी तपिश: 19 अप्रैल से 31 मई तक गर्मी का रहेगा भीषण प्रकोप

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

देवरिया में रविवार से गर्मी का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी गई है। 31 मई तक तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। गर्मी से बचाव के उपायों का पालन करने की आवश्यकता है।

अब बढ़ेगी तपिश: 19 अप्रैल से 31 मई तक गर्मी का रहेगा भीषण प्रकोप

देवरिया, निज संवाददाता। रविवार से गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। 31 मई तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गयी है। इस दौरान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक घरों से बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है। लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के चलते किसी को सांस लेने में कठिनाई या अचानक अस्वस्थता महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें, मोबाइल का उपयोग कम करें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है।

इस मौसम में दही, छाछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। आगामी दिनों में तापमान 47°से अधिक पहुंच सकता है। कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बढ़ती गर्मी में अपनी कार में गैस वाली वस्तुएं, लाइटर, सोडा, परफ्यूम,बैटरियां कदापि न रखें। हवा के संचार को कार की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें, कार का फ्यूल टैंक पूरा न भरवाएं, ईंधन शाम के समय भरवाएं,यात्रा के दौरान टायरों में हवा का दबाव अधिक न रखें।गर्मी की मार से बचाव को इस पर करें अमलखूब पानी और तरल पदार्थ पिएं, गैस सिलेंडर को धूप में न रखें, बिजली के मीटर पर अधिक लोड न डालें, एयर कंडीशनर का उपयोग केवल आवश्यक कमरों में करें, 2-3 घंटे के बाद 30 मिनट का विश्राम लें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।