मझौवा कला में पट्टीदारों से मारापीटा, सात नामजद
Basti News - बस्ती में रुधौली पुलिस ने मझौवा कला प्रथम गांव में मारपीट की घटना में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लाल साहब ने आरोप लगाया कि उनके पट्टीदारों ने उनके घर पर हमला किया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों को भी चोटें आईं और दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।

बस्ती। रुधौली पुलिस ने मझौवा कला प्रथम गांव में मारपीट की घटना में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रुधौली के मझौवा कला प्रथम निवासी लाल साहब ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते चार अप्रैल को उनके पट्टीदार एकराय होकर उनके मकान पर आए और उन पर हमला कर दिया। उनके भाई लालजी को बुरी तरह मारापीटा। बीच-बचाव करने आईं उनकी मां सोना देवी, पत्नी सलोनी, बेटे अनिकेत व बहन माया को घर में घुसकर मारापीटा। जान से मारने की धमकी। तोड़फोड़ में करीब उनका दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। थाना प्रभारी रुधौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी रामजी, जितेन्द्र, दीपेन्द्र, गीता समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना की जांच एसआई चन्द्रप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। वहीं कलवारी पुलिस ने विवाद को लेकर मारपीट व धमकाने के आरोप में गायघाट निवासी विजय कुमार की तहरीर पर इसी गांव के राजेश कुमार, सूरज, मोहन, अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


