Basti News: बस्ती-कांटे मार्ग पर अनियंत्रित हुई स्कार्पियो, पेड़ से टकरा दो घायल
Basti News: बस्ती-कांटे मार्ग पर मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सहायता की।

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-कांटे मार्ग पर मुण्डेरवा थानांतर्गत वार्ड नंबर 12 पटेलनगर स्थित रानी जंगल के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर सवार दो युवकों गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार बस्ती से संतकबीरनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही मुंडेरवा थाने के रानी जंगल के पास पहुंचे, अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। तेज आवाज सुन आसपास के लोग मदद को दौड़े।
इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान अभिमन्यु, निवासी वार्ड नंबर-2 गौतम बुद्ध नगर (अहरा) और उसके साथ बैठे राजू, निवासी मुड़ियारी, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर के रूप में की गई है। हादसे की सूचना घायलों को परिजनों को दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


