स्काउट गाइड शिविर के प्रतिभागियों को दिलाई जनगणना की शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, निज संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती द्वारा तृतीय सोपान के प्रतिभागियों को जनगणना जागरूकता की शपथ दिलाई गई। स्काउट भवन में चल रहे जांच शिविर का संचालन सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुषमा यादव कर रही हैं। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी इस शिविर में शामिल हुए।

स्काउट गाइड शिविर के प्रतिभागियों को दिलाई जनगणना की शपथ

बस्ती, निज संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती की ओर से स्काउट भवन सभागार में चल रहे तृतीय सोपान के प्रतिभागियों, पदाधिकारियों और प्रशिक्षक मण्डल को सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने जनगणना जागरूकता की शपथ दिलाई।

तृतीय सोपान का जांच शिविर

स्काउट भवन गांधीनगर परिसर में तृतीय सोपान का जांच शिविर चल रहा है। जिला सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि सक्सेरिया इण्टर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य हरीराम वंसल, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून, जीजीआईसी के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ. अपर्णा भारद्वाज, श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ. सुरभि सिंह, विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज के प्रतिभागी प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा, नेशनल इंटर कॉलेज के प्रतिभागी विनोद प्रकाश वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर के प्रतिभागी प्रधानाचार्य याकूब मोहम्मद के देखरेख में जांच शिविर चल रहा है। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल सुषमा यादव शिविर का संचालन कर रही है।

शिविर संचालन में सहभागिता

शिविर संचालन में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर अजय वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक अमरचंद वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक बहरैची प्रसाद, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, ट्रेंनिग कॉन्सलर स्काउट अनूप कुमार सिंह, दीपक, प्रमोद, मंगलेश आदि की सहभागिता रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तृतीय सोपान का जांच शिविर कहाँ चल रहा है?
तृतीय सोपान का जांच शिविर स्काउट भवन गांधीनगर परिसर में चल रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।