ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीवीकेंड लॉकडाउन में नहीं होगा विद्यालयों का संचालन

वीकेंड लॉकडाउन में नहीं होगा विद्यालयों का संचालन

बस्ती। निज संवाददाता लॉकडाउन वीकेंड रविवार के साथ शनिवार को भी माध्यमिक विद्यालयों का...

वीकेंड लॉकडाउन में नहीं होगा विद्यालयों का संचालन
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीTue, 03 Aug 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती। निज संवाददाता

लॉकडाउन वीकेंड रविवार के साथ शनिवार को भी माध्यमिक विद्यालयों का संचालन नहीं होगा। विद्यालय में सीमित संख्या में व सीमित अवधि के लिए ही छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाया जाएगा। शासन ने विद्यालय संचालन के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। 15 अगस्त से संचालन शुरू किया जा रहा है। कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू होगा।

जेडी माध्यमिक बस्ती मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समस्त शिक्षा बोर्ड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोला जाएगा। 15 अगस्त से शर्तो व प्रतिबंधों के साथ विद्यालय संचालन की अनुमति दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शिक्षण कार्य नहीं होगा। 16 अगस्त से शिक्षण कार्य होगा। विद्यालय वीकेंड लॉकडाउन में अर्थात शनिवार को नहीं खोले जाएंगे। एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी जो विद्यालयों को खोले जाने की संपूर्ण व्यवस्था का सतत अनुश्रवण व अनुपालन सुनिश्चित कराएगा।

दो पालियों में होगा शिक्षण कार्य

विद्यालयों में दो पालियों में शिक्षण कार्य होगा। प्रात: आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। आधे विधार्थियों को पहली व शेष को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। विद्यालय खोले जाने से पूर्व, प्रत्येक पाली के बाद तथा सप्ताह के हर शनिवार को विद्यालय परिसर को सेनीटाईज कराया जाएगा। विद्यालय में सेनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मलस्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी।

वापस किए जाएंगे लक्षण वाले छात्र

अगर किसी छात्र, शिक्षक य अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण होंगे तो प्राथमिक उपचार के बाद उसे फौरन घर वापस भेज दिया जाएगा। सभी को हैंडवाश से हाथ साफ कराने के बाद विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय शुरू होते या छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। एक से अधिक गेट होने पर सभी गेट का प्रयोग किया जाएगा। कक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें