स्कूल संचालकों व आरटीओ के साथ सीडीओ ने की बैठक
Basti News - बस्ती में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी विद्यालयों के प्रबन्धकों को निर्देश दिए गए कि वे स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट सुनिश्चित करें। 15 वर्ष पुराने वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुआ। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जिले के विद्यालय के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में संचालित समस्त स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट को दुरूस्त कराने के बाद ही वाहनों से बच्चों को लाने-ले जाने के लिए किया जाए। साथ ही 15 वर्ष पूर्ण हो चुकी स्कूली वाहनों को परिवहन कार्यालय में अपने समस्त कागजातों के साथ प्रस्तुत होकर पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई करा लें। साथ ही विद्यालय में बच्चों को अपने निजी वाहनों से विद्यालय आने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा।
स्कूली बच्चों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होने के पश्चात ही अनुमति दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों पर प्रवर्तन की कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने स्कूली प्रबंधन से अपील किया है कि अपने स्कूली वाहनों का कागजात दुरूस्त करने पर ही संचालन कराए अन्यथा की स्थिति में लापरवाही बरतने पर स्कूली प्रबंधन के उपर कार्रवाई किया जाएगा। इस बैठक में आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, ईओ नगर पालिका के साथ तमाम विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


