Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsSaryu Canal Tender Issues Only 27 Out of 75 Clean-Up Bids Submitted
कैसे होगी नहरों की सफाई, ठेकेदारों ने नहीं डाला टेंडर

कैसे होगी नहरों की सफाई, ठेकेदारों ने नहीं डाला टेंडर

संक्षेप: Basti News - बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सरयू नहर खंड चार बस्ती ने 75 नहरों की

Thu, 23 Oct 2025 12:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सरयू नहर खंड चार बस्ती ने 75 नहरों की साफ-सफाई के लिए टेंडर निकाले गए थे। ठेकेदारों ने मात्र 27 कार्यो पर टेंडर डाला गया। शेष 48 कार्यों पर टेंडर नहीं पड़ने से सरयू नहर के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठेकेदारों ने बताया कि सरयू नहर खंड चार बस्ती ने 15 अक्तूबर को 75 नहरों के साफ-सफाई के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। कार्यों की धनराशि काफी कम होने के कारण 48 नहरों पर किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाला। उनका कहना है कि इस महंगाई के दौर में सिंचाई विभाग अपने पुराने रेट दर से एक किमी. सिल्ट सफाई व स्क्रैपिंग पर मात्र 22 हजार रुपए का रेट तय किया है।

इस तय रेट से अब सिल्ट सफाई व स्क्रैपिंग का कार्य कराया जाना संभव नहीं है, क्योंकि उसी रेट में टेंडर को डालने से पहले 750 रुपए निविदा प्रपत्र का मूल्य, जीएसटी, स्टेशनरी चार्ज शामिल है। उस टेंडर पर 400 रुपए धरोहर धनराशि भी जमा करना होता है। इस समय मजदूरों की मजदूरी 400 रुपए है। सरयू नहर के अधिशासी अधिकारी दिनेश मोहन ने बताया कि 75 नहरों के साफ-सफाई के लिए निविदा आमंत्रित किया गया था, जिसमें से मात्र 27 कार्यों पर ही टेंडर डाला गया था। इसके बाच बचे शेष कार्यो के लिए 29 अक्तूबर के लिए पुन: निविदा आमंत्रित किया गया है।