ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीखतरे के निशान से नीचे आई सरयू ने तेज की कटान

खतरे के निशान से नीचे आई सरयू ने तेज की कटान

सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। जलस्तर में हो रही कमी के चलते नदी किनारों पर कटान कर रही है। जिसके चलते नदी किनारे बसे ग्रामीणों में डर बना हुआ है। प्रशासन व बाढ़ कार्य खंड बचाव कार्य में लगा...

खतरे के निशान से नीचे आई सरयू ने तेज की कटान
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीSat, 08 Aug 2020 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सरयू नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। जलस्तर में हो रही कमी के चलते नदी किनारों पर कटान कर रही है। जिसके चलते नदी किनारे बसे ग्रामीणों में डर बना हुआ है। प्रशासन व बाढ़ कार्य खंड बचाव कार्य में लगा है, जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं।

केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या की माने तो शनिवार को दिन में करीब दो बजे सरयू नदी खतरे के निशान से चार सेमी नीचे 92.69 मीटर पर बह रही थी। जलस्तर लगातार कम हो रहा है। सरयू आपदा प्रभावित गांव संदलपुर में तेज कटान कर रही है। दिन व रात में कटान रुक-रुक कर हो रही है।

बाढ़ कार्य खंड की लगायी गई कटानरोधी बोरियां व बांस नदी में समा रहे हैं। शनिवार को नदी करीब दो फुट जमीन काट कर गांव की ओर बढ़ गई। प्रधान संतोष कुमार शुक्ला ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देते कटान रोकने के लिए कारगर उपाय करने व ठोकर की मांग किया। जीतू, अजय निषाद, राजकुमार, शिवम, विपिन कुमार सहित ग्रामीणों का आरोप है की प्रशासन व बाढ़ कार्य खंड के कर्मचारियों केवल निगरानी कर अपने कर्तव्य को पूरा मान ले रहे हैं। बचाव के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

मैरुण्ड रहे कल्यानपुर, भरथापुर सहित दर्जन भर गांवों से पानी पूरी तरह निकल गया है। अब वहां पर संक्रमण का खतरा सताने लगा है। पानी के रास्ते से हटने के साथ किसान व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कल्यानपुर व भरथापुर के प्रधान संजय, पूर्व प्रधान राम सुंदर, भरथलाल, जितेंद्र सिंह, राम चंदर, मंगल प्रसाद, हेमंत पाण्डेय ने प्रशासन की तरफ से कोई खोजखबर नहीं ली गई। पानी उतरने के बाद गांव में दवा का छिड़काव नहीं किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें