Basti News: बस्ती जनपद में स्कूली वाहनों के कागजाज दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन ने दी सात दिनों की मोहलत

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व एएसपी श्यामकांत की अध्यक्षता

Basti News: बस्ती जनपद में स्कूली वाहनों के कागजाज दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन ने दी सात दिनों की मोहलत

Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व एएसपी श्यामकांत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था व यातायात नियमों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई。

बैठक में दिए गए निर्देश

बैठक में अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य आगामी सात जुलाई तक अपने विद्यालयों में पंजीकृत वाहनों की फिटनेस और परमिट दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के परिवहन के लिए केवल विद्यालय के नाम से पंजीकृत व मानक अनुरूप वाहनों का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं को निजी वाहन चलाकर स्कूल आने की प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

अनधिकृत परिवहन पर रोक

साथ ही विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों के समन्वय से अनाधिकृत ऑटो व टेंपो के माध्यम से बच्चों के परिवहन पर भी रोक लगाने को कहा गया। कहा कि सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी नोडल शिक्षक भी नामित करने के साथ में नोडल शिक्षक से विद्यालय में छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाए। इस बैठक का संचालन एआरटीओ माला बाजपेई ने की। इस दौरान आरटीओ प्रशासन फरीउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन सुरेश मौर्य, पीटीओ प्रदीप श्रीवास्तव, एडीआईओएस उदयभान वर्मा, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. विजय वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

आम सवाल

बैठक में किसकी अध्यक्षता में आयोजन किया गया?
बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान व एएसपी श्यामकांत की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।