क्षेत्र पंचायत की बैठक में 24 करोड़ का प्रस्ताव पास

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

रुधौली विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें 24 करोड़ रुपये का लेबर बजट पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनूप चौधरी ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने की बात कही। कई विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी।

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 24 करोड़ का प्रस्ताव पास

रुधौली। रूधौली विकास खंड के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक का मुख्य मुद्दा

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 24 करोड़ रुपये का लेबर बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनूप चौधरी ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानों के कार्यकाल का बढ़ाने के लिए प्रदेश ग्राम्य विकास विभाग को पत्र भेजा गया है।

Voice of UP

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

विशिष्ट अतिथि चैयरमैन पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि रुधौली ब्लाक के विकास में पिछले जून माह से कुछ लोगों द्वारा बाधा पहुंचाया गया, लेकिन हमारे प्रधानों ने मजबूती से संघर्ष किया। राजकुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में लेबर बजट पर कोई चर्चा नही हुआ, पहले लेबर बजट पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने पूर्व बीडीओ के खिलाफ में निंदा प्रस्ताव लाए, जिस पर कई लोगों ने सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिछले बीडीओ के कार्यकाल में ब्लॉक में विकास कार्यो में बाधित रहा।

सफाई कर्मियों का मुद्दा

प्रधान संघ के अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने कहा कि किस आधार पर ब्लॉक में सफाई कर्मियो को पटल दिया गया है और वह लोग ब्लॉक में सरकारी आवास में रह रहे हैं। जिस पर बीडीओ अनिल कुमार यादव ने कहा कि उन्हें पटल से हटा दिया गया है। जल्द ही आवास खाली कराने के लिए नोटिस दिया जाएगा। बैठक में पचारी कला के तुलसीराम ने जलनिगम द्वारा गांवों में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को उखाड़ कर छोड़ देने का मुद्दा उठाया। बैठक में पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, जल निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी। बीईओ अशोक कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश गुप्ता, आलोक चौधरी, राकेश पांडेय, पंकज सिंह, मनोज सिंह, अशोक चौधरी, अब्दुल रज्जाक, राजन सिंह, मो. सिद्दाकी, सुहेल अहमद, बब्बू यादव, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किसने अध्यक्षता की?
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनूप चौधरी ने की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।