बहन-बहनोई के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर साले ने पूछताछ की तो उसे भी धमकाया, केस
Basti News - रुधौली पुलिस ने फेसबुक पर एक युवती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और गाली देने का केस दर्ज किया है। एक युवक ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन के फेसबुक पर एक व्यक्ति ने अपशब्द कहे और व्यक्तिगत बातें साझा कीं। पुलिस ने आरोपी हरिओम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

बस्ती, निज संवाददादाता। रुधौली पुलिस ने फेसबुक पर युवती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने व पूछने पर गाली देते धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में रुधौली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि हमारी बहन के फेसबुक पर एक व्यक्ति का यूआरएल लिंक आया। उसे खोलने पर युवक बहन के बादे में अपशब्दों का प्रयोग किया। जीजा के बारे में गलत बातें कहीं। फेसबुक पर चैट किया जा रहा है। प्राइवेट बातों को फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है। मेरे द्वारा पूछने पर गाली गलौज किया। इस मामले में रुधौली पुलिस ने हरिओम नाम व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


