Basti News: घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, जेवरात व नकदी समेत सामान चोरी

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: सोमवार रात मकदा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, और मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए। चोरों की तलाश जारी है। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी पुलिस को दी है।

Basti News: घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, जेवरात व नकदी समेत सामान चोरी

Basti News: साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित मकदा गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे बने मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैटरी और बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मकान मालिक ने डायल 112 और वाल्टरगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मकदा गांव निवासी बलदाऊ सिंह पुत्र कलापति सिंह का बस्ती-बांसी मार्ग के किनारे मकान है। परिवार के अन्य सदस्य पीछे स्थित दूसरे मकान में रहते हैं, जबकि सड़क किनारे वाले मकान में बलदाऊ सिंह अकेले रहते हैं।

सोमवार रात अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में घुस गए। इसके बाद बेडरूम में रखे सामान को खंगाल दिया। चोर बेड के नीचे रखे करीब 10 एल्युमिनियम के भगौने, एलईडी टीवी, दो साड़ी, इनवर्टर, बैटरी, करीब 5000 रुपये नकदी और सोने का हार उठा ले गए। मंगलवार सुबह बलदाऊ सिंह उठकर पीछे स्थित मकान की ओर गए। कुछ देर बाद सड़क किनारे वाले मकान पर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान इधर-उधर बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल डायल 112 और वाल्टरगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टूटे ताले और बिखरे सामान का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश में लगी है। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की जानकारी पुलिस को दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, जेवरात व नकदी समेत सामान चोरी