अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को खंगाला

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News - बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हरैया थानाक्षेत्र के भदावल कला गांव में अज्ञात चोरों ने एक

अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को खंगाला

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हरैया थानाक्षेत्र के भदावल कला गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी योगेश सिंह का पूरा परिवार डमरूआ में आयोजित रामायण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर रात में घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।रात करीब 12 बजे जब परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारियों के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के गहने, नकदी और कुछ कीमती बर्तन चोरी कर लिए।

घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।पीड़ित परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।