Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsRoadways Bus Collision Passengers Stranded as Driver Attacks Conductor
रोडवेज बस की चाभी निकलने से मना करने पर परिचालक को पीटा

रोडवेज बस की चाभी निकलने से मना करने पर परिचालक को पीटा

संक्षेप:

Basti News - बस्ती के डुमरियागंज मार्ग पर सोमवार को रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर हो गई। कार सवारों ने गुस्से में आकर बस की चाभी निकाल दी और यात्रियों को सड़क पर उतार दिया। इससे तनाव बढ़ा और मारपीट हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश जारी है।

Nov 18, 2025 11:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बस्ती
share Share
Follow Us on

बस्ती। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर स्थित बैक ऑफ बड़ौदा के सामने सोमवार को रोडवेज बस से कार में टक्कर लग गई। हादसे के दौरान कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद नाराज कार चालक ने बस की चाभी निकाल कर बस में बैठे सवारियों को बीच सड़क पर उतार दिया। बस की चाभी निकालने पर चालक के विरोध करने पर कार सवार मनबढ़ों ने कुछ लोगों को बुलाकर परिचालक को मारा पीटा। मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया। घटना के बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। तो मौके से मनबढ़ भाग निकले। परिवहन निगम की बलरामपुर डिपो की बस भरकर बस्ती जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाजार में जाम के चलते ब्रेक लगाते समय आगे चल रही कार का पिछला हिस्सा टच हो गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान बस करीब तीन घंटे तक बीच सड़क पर खड़ी रही और यात्रियों को परेशनी झोलनी पड़ी। पीड़ित बस परिचालक बृजेश पासवान ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर मारपीट व कैस बैग छीनने का आरोप लगाया है। बस करीब तीन घंटे तक खड़ी रही और उसमें बैठे सवारिंया परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बाबत पर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि परिचालक के तहरीर के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।