Basti News: गांवों में घुसा मनोरमा का पानी, मुख्य मार्ग पर दो फीट जलभराव

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

Basti News: हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। मनोरमा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ के हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

Basti News: गांवों में घुसा मनोरमा का पानी, मुख्य मार्ग पर दो फीट जलभराव

Basti News: हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। मनोरमा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। नदी का पानी गौहनिया, शेरवाडीह और महूघाट समेत आधा दर्जन गांवों में फैल गया है। इससे गांवों के मुख्य मार्गों पर पानी बहने लगा है, जबकि सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में तैयार धान की बालियां पानी में डूबने और तैरने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। उधर, मनोरमा नदी का पानी हर्रैया उपसंभागीय कृषि कार्यालय परिसर तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के मोहल्लों में भी पानी फैल रहा है।

इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।शनिवार को हर्रैया कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मनोरमा तटबंध से होकर गौहनिया गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब दो फीट पानी बह रहा था। लगभग 300 मीटर से अधिक सड़क पानी में डूबी हुई है। यह मार्ग हर्रैया कस्बे को गांव से जोड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव से बाहर निकलने का यही मुख्य रास्ता है। सड़क पर पानी भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है। कई घरों के दरवाजे तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गौहनिया गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूबी हुई है। सबसे अधिक नुकसान अगैती धान की तैयार फसल को हो रहा है। खेतों में पककर तैयार धान की बालियां पानी में झुककर सड़ने लगी हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा मंडरा रहा है। गांव के शिवबहादुर सिंह, रामशंकर सिंह, सतराम राम, उजागिर, विश्वनाथ चौहान, राजकुमार, रामसुमेर चौहान, रामजियावन शर्मा, रामहर्ष, बिल्लू बारी, राजेंद्र काहार और पृथ्वीराज सिंह समेत कई किसानों की फसल प्रभावित हुई हैं। महूघाट गांव के मुख्य मार्ग पर भी नदी का पानी भर गया है। वहीं शेरवाडीह गांव की सड़क पर पानी बहने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां भी दो दर्जन से अधिक किसानों की फसलें डूबकर बर्बाद होने की कगार पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से फसलों को हो रहे नुकसान के बावजूद अब तक कोई जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsबस्तीBasti News: गांवों में घुसा मनोरमा का पानी, मुख्य मार्ग पर दो फीट जलभराव